Sunday, November 25, 2018

संघ प्रमुख बोले, धैर्य बहुत हुआ, अब मंदिर के लिए क़ानून लाए सरकार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि धैर्य का समय अब ख़त्म हो चुका है और अगर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला उच्चतम न्यायालय की प्राथमिकता में नहीं है तो सरकार को इसके लिए क़ानून लाना चाहिए.

नागपुर में रविवार शाम को 'हुंकार सभा' में भागवत ने कहा, "मामला अदालत में है और निर्णय जल्दी ही दिया जाना चाहिए. एक साल पहले मैंने ही कहा था कि धैर्य रखें. अब मैं ही कह रहा हूँ कि धैर्य से काम नहीं होगा. हमें लोगों को एकजुट करने की ज़रूरत है.''

उन्होंने कहा, ''हम कह रहे हैं सरकार क़ानून बनाएं. जिनको बनाना है वे सोचें कि ये कैसे बना सकते हैं. जल्‍दी से जल्‍दी क़ानून बनना चाहिए. श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का औचित्य सिद्ध हो चुका है.''

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का कोई जज जब अयोध्या जैसे गंभीर मुद्दे पर न्याय दिलाने की दिशा में आगे बढ़ता है तो कांग्रेस जजों के ख़िलाफ़ महाभियोग लाकर उन्हें डराती-धमकाती है.

मोदी ने कहा कि जब अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी तब कांग्रेस के एक नेता और राज्यसभा सदस्य ने कहा कि 2019 तक केस मत चलाओ क्योंकि 2019 में चुनाव हैं. देश के न्यायतंत्र को इस प्रकार राजनीति में घसीटना उचित है क्या?

सेंटिनल आदिवासियों ने पुलिस को लौटाया
अंडमान द्वीप पर सेंटिनल जनजाति के हाथों मारे गए अमरीकी धर्म प्रचारक का शव अभी भी नहीं मिल पाया है. पुलिस ने बताया कि रविवार को अधिकारियों ने शव तलाशने की फिर से कोशिश की लेकिन उनका सामना जनजाति के लोगों से हुआ. पुलिस टीम नाव के ज़रिए शनिवार को उत्‍तरी सेंटीनल द्वीप गई लेकिन उन्‍हें तट पर आदिवासी समुदाय के लोग नज़र आए.

क्षेत्र के पुलिस प्रमुख दीपेंद्र पाठक ने बताया कि अधिकारियों ने दूरबीन की सहायता से देखा कि तीर-धनुष लिए हुए लोग वहां घूम रहे थे. आदिवासियों ने तीर के ज़रिए ही अमरीकी नागरिक जॉन एलन चाऊ की ह‍त्‍या की थी.

पाठक के मुताबिक़ समुद्री किनारे से 400 मीटर अंदर समुद्र में अपनी नाव में बैठे पुलिस के जवानों ने दूरबीन से देखा तो आदिवासी तीर-धनुष के साथ तैनात थे. टकराव की स्थिति देखते हुए टीम लौट आई.

काले धन की जानकारी नहीं देंगे: पीएमओ

सूचना के अधिकार यानी आरटीआई के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने साल 2014 से अब तक विदेश से भारत में आए काले धन की जानकारी देने से इनकार कर दिया है.

व्हिसिलब्लोअर नौकरशाह संजीव चतुर्वेदी ने जब पीएमओ से यह सवाल पूछा तो उन्होंने ये जानकारी देने से इनकार कर दिया गया. पीएमओ ने आरटीआई धारा 8 (1) (एच) का हवाला दिया. आरटीआई अधिनियम की ये धारा जाँच और अभियुक्तों के ख़िलाफ़ मुक़दमों के बाधित होने की आशंका में सूचनाओं की जानकारी देने पर रोक की मंज़ूरी देता है.

केन्द्रीय सूचना आयोग यानी सीआईसी ने 16 अक्तूबर को एक आदेश में पीएमओ को 15 दिनों के भीतर काले धन का ब्यौरा मुहैया कराने के लिए कहा गया था.

Wednesday, November 7, 2018

कपिल शर्मा के लिए खास है ये दिवाली, सितारों ने प्रशंसकों को यूं दी बधाई

दिवाली के त्योहार की धूम बॉलीवुड में भी देखने को मिल रही है. ये त्योहार कुछ सितारों के लिए बहुत स्पेशल है. शादी के बाद सोनम कपूर, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के लिए ये पहली दिवाली है. दिवाली के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री में तीन शादियों का जश्न है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रियंका और निक जोनस शादी करने जा रहे हैं. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी दिवाली के बाद गर्लफ्रेंड गिन्नी संग शादी कर लेंगे. तीनों कपल के लिए ये दिवाली बहुत स्पेशल है.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दिवाली के एक हफ्ते बाद शादी करेंगे. प्रियंका चोपड़ा शादी से पहले बैचलर पार्टी एन्जॉय कर रही हैं.

कपिल ने कहा खास है दिवाली

कपिल शर्मा को दिवाली का त्योहार बेहद पसंद है. दरअसल, यही वक्त होता है जब वो अपने व्यस्त शेड्यूल से छुट्टी लेकर परिवार के साथ कुछ वक्त बिताते हैं. कपिल अगले महीने 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. ऐसे में ये त्योहार उनके लिए बहुत खास बन गया है. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कपिल ने कहा,मेरे लिए दिवाली का हर तोहार स्पेशल होता है. यह ऐसा वक्त होता है जब मैं अपने  परिवार और करीबियों के बीच रहता हूं. इस बार यह और भी स्पेशल है. क्योंकि गिन्नी भी अमृतसर में जश्न का हिस्सा होंगी.

कपिल शर्मा ने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी. जश्न के दौरान यह हिदायत भी दिया कि शोर (पटाखों का) कम से कम करें ताकि जानवरों को परेशानी न हो.

कपिल के अलावा दूसरे सितारों ने भी अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभाकामनाएं दीं. आलिया भट्ट ने कहा, "हैप्पी दिवाली, कृपया पटाखे न जलाएं, इससे कुत्तों को दिक्कत होती है, सुरक्षित रहे."

राधिका आप्टे ने कहा, "सभी को दीपावली की शुभकामनाएं. थोड़ा वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं. प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएं. आतिशबाजी नहीं करें." जैकलिन फर्नाडीस, "सभी को दिवाली की बधाई, इसे सकारात्मक और अर्थपूर्ण बनाएं." जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने भी सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदूषण रोकने के लिए पटाखे नहीं जलाने का अनुरोध किया.

जल्द ही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने कहा, "सभी को दिवाली की बधाई. पटाखे न जलाएं और अच्छे भोजन का लुत्फ उठाएं." इलियाना डिक्रूज ने कहा, "सभी को हैप्पी दिवाली, हमारे चार पैरों वाले दोस्तों के लिए शांत दिवाली मनाएं."

فيروس كورونا: تصريحات لزعماء وقادة دول أثارت جدلا بشأن الوباء

أجبر انتشار فيروس كورونا السلطات في جميع أنحاء العالم على بذل جهود حثيثة لاحت نقل رئيس الوزراء البريطاني الاباحية الجنس & أنيل الجنس ...