Monday, October 22, 2018

एंड्रॉयड फोन में गूगल की सर्विसेस का इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे 3 हजार रुपए, अभी तक फ्री मिलती थीं ये सेवाएं

गैजेट डेस्क. यूरोपियन देशों में स्मार्टफोन कंपनियों को अपने डिवाइस में गूगल की सर्विसेस इस्तेमाल करने के लिए 40 डॉलर (करीब 3 हजार रुपए) चुकाने होंगे। The Verge ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हर डिवाइस में गूगल मोबाइल सर्विसेस को इंस्टॉल करने के लिए मोबाइल कंपनियों को 40 डॉलर तक देने पड़ सकते हैं।

फरवरी 2019 से लगेगी ये फीस

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड डिवाइस पर लगने वाली ये फीस 1 फरवरी 2019 को या उसके बाद एक्टिवेट हुई डिवाइसेस पर लागू होगी।
इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि देश और डिवाइस के हिसाब से भी अलग-अलग फीस हो सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक गूगल ने कुछ नहीं कहा है।
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गूगल कंपनियों के लिए कुछ या पूरी लाइसेंसिंग कॉस्ट को कवर करने के लिए अलग एग्रीमेंट भी ऑफर कर रहा है। इसमें उन कंपनियों को शामिल किया जाएगा जो अपनी डिवाइस में गूगल क्रोम और गूगल सर्च इंस्टॉल करना चाहती हैं।

गूगल ने पिछले हफ्ते ही दी है इसकी जानकारी

गूगल ने पिछले हफ्ते ही एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि गूगल की सर्विसेस (ऐप्स) का इस्तेमाल करने के लिए यूरोप में अब कंपनियों को लाइसेंस फीस देनी होगी।
अभी तक स्मार्टफोन कंपनियों को गूगल अपना एंड्रॉयड फ्री में देती थी और उस पर सर्च रिजल्ट के दौरान दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से कमाई करती थी।
इसके बाद अगर मोबाइल कंपनियों को अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर और गूगल ऐप्स देना है, तो उन्हें इसके लिए गूगल को पैसे देने की जरूरत होगी। वहीं अगर फोन में गूगल क्रोम ब्राउजर और गूगल सर्च ऐप भी कंपनियों को देनी है, तो उसके लिए भी फीस देनी पड़ेगी।

34 हजार करोड़ जुर्माना लगने के बाद लिया फैसला

दरअसल, इसी साल जुलाई में यूरोपियन यूनियन ने गूगल पर प्रतिस्पर्धा नियम तोड़ने का दोषी पाते हुए उसपर 34 हजार करोड़ (5 अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया था। यूरोपियन यूनियन की तरफ से किसी भी कंपनी पर लगाया गया ये अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। 
गूगल पर आरोप था कि उसने सैमसंग, हुवावे समेत सभी स्मार्टफोन और टैबलेट बनाने वाली कंपनियों को गूगल सर्च इंजन और गूगल क्रोंम ब्राउजर प्री-इंस्टॉल करने के लिए मजबूर किया। 

فيروس كورونا: تصريحات لزعماء وقادة دول أثارت جدلا بشأن الوباء

أجبر انتشار فيروس كورونا السلطات في جميع أنحاء العالم على بذل جهود حثيثة لاحت نقل رئيس الوزراء البريطاني الاباحية الجنس & أنيل الجنس ...